ऋषिकेश , मई 05 -- उत्तराखंड के ऋषिकेश में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग की टीम ने सोमवार देर रात कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। टीम ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध देशी व अंग्रेजी शराब बरामद की है।
जानकारी के अनुसार, पहली कार्रवाई गोविंद नगर झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्र में की गई, जहां संजय कश्यप के घर से अवैध शराब बरामद हुई। इसके बाद टीम ने श्यामपुर स्थित 'हैदराबादी बिरयानी पॉइंट' पर छापा मारते हुए दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित