ऋषिकेश , अप्रैल 27 -- उत्तराखंड के ऋषिकेश क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग ने सोमवार को सघन चेकिंग अभियान चलाया। आबकारी टीम ऋषिकेश एवं जनपदीय प्रवर्तन दल देहरादून की संयुक्त टीम ने आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट के नेतृत्व में यह कार्रवाई की।
अभियान के दौरान पहली कार्रवाई में कालू पुत्र बृजराज सिंह निवासी काले की ढाल को अवैध शराब बेचते हुए गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 63 पाउच माल्टा और 35 पव्वे मैकडॉवेल्स नंबर-1 अंग्रेजी शराब बरामद हुई।
इसके बाद टीम ने जे.जे. ग्लास फैक्ट्री के सामने स्थित एक ढाबे में चेकिंग की, जहां अनिल नोनियाल पुत्र पूरन सिंह निवासी नीम करोली मंदिर, गुमानीवाला को अवैध शराब बिक्री करते हुए पकड़ा गया। उसके कब्जे से 25 पाउच माल्टा और 26 पव्वे अंग्रेजी शराब बरामद की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित