ऋषिकेश , जनवरी 21 -- उत्तराखंड में ऋषिकेश नगर निगम के मेयर शंभू पासवान ने नई दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल से शिष्टाचार भेंट कर तीर्थनगरी ऋषिकेश के जल संरक्षण एवं वर्षा जल संचय को लेकर एक महत्वपूर्ण मांग पत्र सौंपा।

बुधवार को यहां पत्रकारों से मुख़ातिब होते हुए मेयर पासवान ने कहा कि ऋषिकेश एक अंतरराष्ट्रीय स्तर की आध्यात्मिक, योग और पर्यटन नगरी है, जहां हर वर्ष देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु एवं पर्यटक पहुंचते हैं।

मेयर ने केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया कि तीर्थनगरी में लगातार बढ़ती 'फ्लोटिंग जनसंख्या' के चलते भविष्य में पेयजल की मांग में भारी वृद्धि होगी। ऐसे में संभावित जल संकट से बचने के लिए अभी से ठोस, योजनाबद्ध और दूरदर्शी कदम उठाना बेहद जरूरी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित