देहरादून/ऋषिकेश , मार्च 29 -- तीसरे उत्तराखंड पैरालम्पिक गेम्स -2026 में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश का नाम रोशन किया है । 28 और 29 मार्च को महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित इस प्रतियोगिता में ऋषिकेश के दो होनहार नीरजा गोयल और वरुण जैन ने अपने-अपने खेलों में स्वर्ण पदक हासिल कर तीर्थनगरी ऋषिकेश का नाम रोशन कियाहै।

डिस्कस थ्रो स्पर्धा में वरुण जैन ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं, पैरा बैडमिंटन में नीरजा गोयल ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीतकर प्रतियोगिता में विशेष आकर्षण पैदा किया।

नीरजा गोयल ने अपनी सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए उत्तराखंड के सचिव प्रेम कुमार तथा उत्तराखंड पैरा ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय का आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और आगे बढ़ने के लिए महत्वपूर्ण मंच प्रदान करते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित