कोटद्वार/देहरादून , मार्च 15 -- उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने कोटद्वार के उप जिलाधिकारी संदीप कुमार से अपने निम्बूचौड़ स्थित आवास पर मुलाकात की। इस दौरान क्षेत्र में गैस आपूर्ति व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
श्रीमती भूषण ने कहा कि गैस एक आवश्यक (एसेंशियल) कमोडिटी है और इसकी उपलब्धता आम जनता के लिए सुचारु रूप से बनी रहनी चाहिए। उन्होंने प्रशासन को निर्देशित किया कि गैस की कालाबाजारी, जमाखोरी और अवैध डायवर्जन जैसी गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जाए तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित