भराड़ीसैंण , मार्च 10 -- उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण ने मंगलवार को कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के साथ स्थानीय विधान भवन में चल रहे बजट सत्र के दौरान शहीद राज्य आंदोलकारियों को पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।
श्रीमती भूषण ने राज्य के निर्माण के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले आंदोलनकारियों को नमन करते हुए कहा कि उनका बलिदान राज्य के इतिहास में हमेशा स्मरणीय रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित