सोनीपत , दिसंबर 14 -- सोनीपत के जीवीएम गर्ल्स कॉलेज को ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

जीवीएम को 14 लाख इकाई ऊर्जा की बचत करने पर यह प्रतिष्ठित पुरस्कार भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के अंतर्गत ऊर्जा दक्षता ब्यूरो द्वारा प्रदान किया गया। प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. ओपी परुथी ने इस अवसर पर कहा कि ऊर्जा संरक्षण आज केवल आवश्यकता नहीं बल्कि राष्ट्रीय जिम्मेदारी बन चुका है। उन्होंने कहा कि सीमित ऊर्जा संसाधनों के प्रभावी एवं विवेकपूर्ण उपयोग से ही सतत विकास का लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित