चंडीगढ़ , मार्च 07 -- हरियाणा के ऊर्जा परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज के अंबाला छावनी स्थित आवास पर शनिवार को उनका हालचाल जानने के लिए नेताओं कार्यकर्ताओं और समर्थकों का तांता लगा रहा। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण भी उनके आवास पहुंचे और उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

इस दौरान सिविल सेवा परीक्षा में 243वीं रैंक हासिल करने वाले अंबाला छावनी निवासी मुकुल जिंदल ने भी अनिल विज से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। मुकुल जिंदल के पिता सुमित जिंदल सहित अन्य परिजन भी इस अवसर पर मौजूद रहे।

स्वतंत्रता सेनानी के प्रपौत्र मुकुल की सफलता पर अनिल विज ने उन्हें लड्डू खिलाकर बधाई दी और कहा कि यह उपलब्धि पूरे अंबाला और हरियाणा के लिए गर्व की बात है। मुकुल ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री हासिल की है और यूपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित