नयी दिल्ली , मार्च 14 -- केंद्र सरकार ने कहा है कि देश के पास खरीफ 2026 सीजन के लिए उर्वरकों का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और इसे लेकर बिल्कुल भी घबराने की कोई जरूरत नहीं है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने यहां संवाददाताओं को यह जानकारी देते हुए कहा कि उर्वरकों के स्टॉक के मामले में पिछले साल से बेहतर स्थिति है। यूरिया और एनपीके का भंडारण पिछले साल की तुलना में कहीं अधिक है। विशेष रूप से डीएपी का स्टॉक पिछले साल के मुकाबले दोगुना है। उन्होंने कहा कि यूरिया का वर्तमान घरेलू उत्पादन सामान्य खपत से ज्यादा रहने वाला है, क्योंकि रबी का सीजन खत्म हो रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित