बारां , अप्रैल 02 -- केंद्र सरकार के जनजातीय मंत्रालय के उप सचिव जफर मलिक नौ अप्रैल को राजस्थान में बारां जिले के प्रवास पर रहेंगे।

श्री जफर यहां जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ पीवीजीटी विकास कार्यों की समीक्षा बैठक लेंगे। साथ ही भ्रमण करके विकास कार्यों में प्रगति की समीक्षा करेंगे। यह जानकारी अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट भंवरलाल जनागल ने दी।

सूत्रों ने बताया कि झालावाड़-बारां सांसद दुष्यंत सिंह भी छह अप्रैल से जिले के तीन दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। श्री सिंह प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत जिले में विभिन्न स्थानों पर विकास योजनाओं एवं कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित