रीवा , मार्च 16 -- मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने रीवा जिले में घरेलू गैस आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि नियमित घरेलू गैस सिलेण्डर आपूर्ति की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाये।
उप मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय व प्रदेश स्तर के अधिकारियों से फोन पर रीवा जिले में नियमित गैस सिलेण्डर आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि बुकिंग के आधार पर गैस लेने वाले उपभोक्ताओं को सुगमता से गैस सिलेण्डर मिले।
न्यू सर्किट हाउस राजनिवास में आयोजित बैठक में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बात के लगातार प्रयास किये जा रहे हैं कि जिले में नियमित गैस सिलेण्डर की आपूर्ति होती रही और बुकिंग का बैकलाग समाप्त हो जाय। लोगों को बिना किसी परेशानी के गैस सिलेण्डर मिलता रहे।
इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने बताया कि सर्वर के ठीक ढंग से कार्य करने से गैस की ऑनलाइन बुकिंग हो रही है। रीवा शहर में गैस की उपलब्धता के अनुसार वितरण किया जा रहा है। नियमित आपूर्ति के सभी प्रयास जारी हैं ताकि बैकलाग को पूरा करते हुए लोगों को सुगमता से गैस सिलेण्डर का वितरण हो सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित