देहरादून , मार्च 01 -- त्तराखंड में देहरादून के कोतवाली कैंट में तैनात अपर उप निरीक्षक सत्यवीर सिंह का रविवार को आकस्मिक निधन हो गया। दिवांगत सिंह कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे ,कुछ दिन पूर्व अचानक ब्रेन हेमरेज होने के कारण उन्हें उनके परिजनों ने उन्हें पटेल नगर स्थित श्री मंहन्त इन्द्रेश अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां आज सवेरे उनका निधन हो गया।
जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल ने स्वर्गीय सत्यवीर सिंह के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुये दुख की इस घड़ी में शोक संतृप्त परिवार को धैर्य एवं शक्ति प्रदान करने के लिये ईश्वर से कामना की।
सत्यवीर सिंह मूल रूप से ग्राम अलावलपुर, थाना लक्सर, हरिद्वार के रहने वाले थे तथा वर्तमान में अपने परिवार के साथ रायपुर क्षेत्र में रहा करते थे।
वह वर्ष 1988 में पुलिस विभाग में आरक्षी के पद पर भर्ती हुये थे तथा वर्ष 2023 में उन्होने अपर उप निरीक्षक पद पर पदोन्नती प्राप्त की थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित