लखनऊ , अप्रैल 08 -- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तरफ से डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्तियों पर छत्र लगवाने की घोषणा के क्रम में राज्य सरकार ने आदेश जारी कर दिये हैं। योजना के तहत सरकार 403 करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे।

शासन स्तर पर प्रमुख सचिव राजेश कुमार सिंह (प्रथम) की ओर से जारी आदेश के मुताबिक योजना के तहत मूर्तियों के चारों ओर बाउंड्रीवाल, छत्र निर्माण और सौंदर्यीकरण कार्य कराए जाएंगे। साथ ही इन स्थलों को जनोपयोगी और जानकारीपरक बनाया जाएगा, जिससे सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण भी सुनिश्चित हो सके।

इस योजना के अंतर्गत प्रदेश की सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में 10-10 स्मारकों का विकास किया जाएगा। प्रत्येक स्मारक पर 10 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इस प्रकार कुल 403 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित