लखनऊ , मार्च 23 -- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। बैठक का सबसे अहम फैसला किसानों के हित में लिया गया, जिसमें सरकार ने गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में 160 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी को मंजूरी दी।
बैठक के बाद कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना और कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने संयुक्त रूप से निर्णयों की जानकारी दी। कैबिनेट बैठक में कुल 37 प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए, जिनमें से दो प्रस्तावों को फिलहाल स्थगित कर दिया गया और 35 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई।
बैठक का सबसे अहम फैसला किसानों के हित में लिया गया, जिसमें सरकार ने गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य में 160 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी को मंजूरी दी। इस निर्णय से किसानों को उनकी उपज का बेहतर दाम मिलने की उम्मीद है। सरकार का मानना है कि इस बढ़ोतरी से कृषि क्षेत्र को मजबूती मिलेगी और किसानों की आय में इजाफा होगा। खासतौर पर उत्तर प्रदेश के लाखों किसानों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।
कैबिनेट के अन्य प्रस्तावों पर भी विस्तार से चर्चा की गई, जिनमें विभिन्न विभागों से जुड़े विकास कार्य शामिल हैं। सरकार ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी स्वीकृत प्रस्तावों को तय समय सीमा में लागू किया जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित