देवरिया, अप्रैल 12 -- उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले की पुलिस ने सुरौली क्षेत्र में 28 मार्च को उन्नाव जिले के एक युवक की हत्या का पर्दाफाश करते हुये इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने यहां बताया कि 28 मार्च को एक एक अज्ञात व्यक्ति का शव जनपद के सुरौली क्षेत्र के भटजमुआव गांव के पास गेहूं के खेत में मिला था जिसकी पहचान रवि प्रकाश पुत्र जगपाल निवासी चकबरेसर थाना औरास जनपद उन्नाव के रुप में हुई थी। प्रवक्ता ने बताया कि मृतक युवक सदर कोतवाली क्षेत्र के सोनूघाट स्थित फ्रूट सप्लायर कम्पनी में काम करता था। पुलिस ने इस मामले में मृतक के ससुर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित