नयी दिल्ली , अप्रैल 20 -- कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में यात्री बस के गहरी खाई में गिरने से हुए हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

सोशल मीडिया साइट पर सोमवार को जारी अपने संदेश में उन्होंने लिखा, " जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में यात्री बस के गहरी खाई में गिरने की वजह से 16 लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें। शोक-संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थहोने की कामना करती हूं। "गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के रामनगर क्षेत्र के खगोते के पास एक यात्री बस हादसे का शिकार हो गयी है जिसमें 16 लोगों की मौत हो गयी है। रिपोर्ट के मुताबिक करीब 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं। कुछ की हालत गंभीर है। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित