हाजीपुर , अप्रैल 24 -- यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर रेलवे ने उधना से दानापुर एवं जयनगर के लिये स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया है।
पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने शुक्रवार को बताया किगाड़ी संख्या 09007/09008 उधना-दानापुर-उधना अनारक्षित स्पेशल (डीडीयू-आरा के रास्ते ): गाड़ी संख्या 09007 उधना-दानापुर अनारक्षित स्पेशल 26.04.2026 (रविवार) को उधना से 01.30 बजे खुलकर सोमवार को 07.54 बजे डीडीयू, 09.24 बजे बक्सर, 10.31 बजे आरा सहित विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए 12.00 बजे दानापुर पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि वापसी में गाड़ी संख्या 09008 दानापुर-उधना स्पेशल 27.04.2026 (सोमवार) को दानापुर से 15.00 बजे खुलकर 15.50 बजे आरा, 18.39 बजे डीडीयू सहित विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए बुधवार को 01.15 बजे उधना पहुंचेगी ।
श्री चन्द्र ने बताया कि गाड़ी संख्या 09021/09022 उधना-दानापुर-उधना अनारक्षित स्पेशल (डीडीयू-आरा के रास्ते ): गाड़ी संख्या 09021 उधना-दानापुर अनारक्षित स्पेशल 26.04.2026 (रविवार) को उधना से 14.30 बजे खुलकर सोमवार को 20.54 बजे डीडीयू, 22.24 बजे बक्सर, 23.31 बजे आरा सहित विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए मंगलवार को 01.00 बजे दानापुर पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि वापसी में, गाड़ी संख्या 09022 दानापुर-उधना स्पेशल 27.04.2026 (सोमवार) को दानापुर से 04.00 बजे खुलकर 04.50 बजे आरा, 07.39 बजे डीडीयू सहित विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए बुधवार को 14.15 बजे उधना पहुंचेगी ।
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया किगाड़ी संख्या 09003/09004 उधना-जयनगर-उधना अनारक्षित स्पेशल (डीडीयू-पाटलिपुत्र- हाजीपुर-मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर-दरभंगा-मधुबनी के रास्ते ): गाड़ी संख्या 09003 उधना-जयनगर अनारक्षित स्पेशल 26.04.2026 (रविवार) को उधना से 00.30 बजे खुलकर सोमवार को 06.54 बजे डीडीयू, 11.03 बजे पाटलिपुत्र, 12.40 बजे हाजीपुर, 15.47 बजे समस्तीपुर एवं 17.17 बजे दरभंगा, 18.54 बजे मधुबनी सहित विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए 20.00 बजे जयनगर पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि वापसी में गाड़ी संख्या 09004 जयनगर-उधना स्पेशल 27.04.2026 (सोमवार) को जयनगर से 23.00 बजे खुलकर मंगलवार को 01.02 बजे दरभंगा, 02.02 बजे समस्तीपुर, 04.32 बजे हाजीपुर, 06.02 बजे पाटलिपुत्र, 09.51 डीडीयू सहित विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए बुधवार को 16.30 बजे उधना पहुंचेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित