उदयपुर , मार्च 05 -- राजस्थान में झीलों की नगरी उदयपुर में गुरुवार से 12वीं अंतर्संभागीय सिविल सेवा खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज हुआ।
महाराणा प्रताप खेलगांव स्थित क्रिकेट स्टेडियम में जिला कलेक्टर नमित मेहता ने ध्वजारोहण करके प्रतियोगिता का उद्घाटन किया और खिलाड़ियों को खेल भावना एवं अनुशासन के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने की शपथ दिलाई।
जिला खेल अधिकारी डॉ महेश पालीवाल ने बताया कि प्रतियोगिता में राज्य के सातों संभागों के साथ जयपुर मुख्यालय की टीम सहित कुल आठ टीमें शिरकत कर रही हैं। इसमें तकरीबन 800 से अधिक खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता के तहत टेबल टेनिस, क्रिकेट, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, टेनिस, बैडमिंटन और कबड्डी सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित