धमतरी , फरवरी 26 -- त्तीसगढ़ के उदंती सीतानदी टाइगर रिज़र्व में वन विभाग की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से उड़न गिलहरी के एक बच्चे का सफल रेस्क्यू कर उसे उसकी मां से सुरक्षित मिलाया गया। यह संवेदनशील रेस्क्यू अभियान वन्यजीव संरक्षण के प्रति विभाग की प्रतिबद्धता का उदाहरण बना है।
जानकारी के अनुसार, गोना मार्ग पर एक सूखे पेड़ पर उड़न गिलहरी का बच्चा अकेला बैठा मिला। बच्चे को चींटियों द्वारा काटे जाने से चोट पहुंच रही थी और वह असहाय स्थिति में था। मामले की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान शुरू किया।
जिला वन अधिकारी वरुण जैन ने आज बताया कि रेस्क्यू टीम ने बच्चे को प्राथमिक सुरक्षा प्रदान करने के बाद शाम ढलते ही जंगल के समीप एक साजा वृक्ष पर छोड़ दिया। प्राकृतिक व्यवहार में किसी प्रकार का व्यवधान न हो, इसके लिए वहां बिना फ्लैश वाला कैमरा ट्रैप लगाया गया और टीम ने सुरक्षित दूरी से निगरानी रखी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित