देवरिया, अप्रैल 25 -- उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स 2025 की लिखित परीक्षा यहां दस परीक्षा केंद्रों पर पहले दिन शनिवार को प्रशासन की सतत निगरानी में सम्पन्न हो गई।
25, 26 व 27 अप्रैल तक चलने वाली इस परीक्षा के पहले दिन जिलाधिकारी दिव्या मित्तल एवं पुलिस अधीक्षक अभिजित आर शंकर ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने केंद्रों पर सुरक्षा, बैठने की व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी एवं अभ्यर्थियों की जांच प्रक्रिया को परखा। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा की शुचिता एवं पारदर्शिता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित