लखनऊ , मार्च 30 -- उत्तर प्रदेश सरकार ने कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से सोमवार को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 27 अधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया है। इस सूची में कई जिलों के पुलिस अधीक्षक और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शामिल हैं।
शासन द्वारा जारी सूची के अनुसार कई अहम जिलों में नए पुलिस कप्तानों की नियुक्ति की गई है। सौरभ दीक्षित को शाहजहांपुर का नया एसपी बनाया गया है। ईलामारन जी. को एटा का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। आदित्य लांग्हे को चंदौली से हटाकर फिरोजाबाद की कमान सौंपी गई है। सोमेन्द्र मीना को रामपुर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।शक्ति मोहन अवस्थी को महाराजगंज का एसपी नियुक्त किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित