सुलतानपुर , जनवरी 24 -- उत्तर-प्रदेश के पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने शनिवार को कहा कि प्रदेश में कानून का राज है। कोई भी व्यक्ति कानून को अपने हाथ में नहीं ले सकता। बिना अनुमति कार्यक्रम करने से यदि कोई घटना होती है तो उसकी जवाबदेही सरकार पर आती है। इसलिए गंगा स्नान कर अपने घर जाएं और मंदिर में पूजा-पाठ करें। जनता वीआईपी कल्चर खत्म करने की मांग कर रही है, इसलिए किसी को भी विशेष प्रोटोकॉल नहीं दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित