उदयपुर , मार्च 12 -- उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 15 मार्च को डबोक आकर चित्तौड़गढ़ जाएंगे।

आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री योगी 15 मार्च को पूर्वाह्न 10 बजकर 50 मिनट पर विमान से डबोक स्थित महाराणा प्रताप हवाई अड्डा पहुंचेंगे। वहां से वह हेलीकॉप्टर से चित्तौडगढ़ के लिए प्रस्थान करेंगे।

जिला कलेक्टर ने श्री योगी की यात्रा मद्देनजर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित