जयपुर , अप्रैल 11 -- उत्तर पश्चिम रेलवे ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर वित्त वर्ष 2025-26 में सर्वश्रेष्ठ परिचालन अनुपात अर्जित किया हैं जो 99.56 प्रतिशत रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार गत मार्च को समाप्त हुए वित्त वर्ष 2025-26 में उत्तर पश्चिम रेलवे का परिचालन अनुपात 99.56 प्रतिशत रहा जो उत्तर पश्चिम रेलवे की एक अभूतपूर्व उपलब्धि है। पिछले वर्ष इस अवधि में परिचालन अनुपात 106.51 प्रतिशत था। रेलवे बोर्ड द्वारा इस वर्ष के लिए उत्तर पश्चिम रेलवे परिचालन अनुपात के लिए 102.36 प्रतिशत का लक्ष्य निर्धारित किया गया था।

उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक अमिताभ के कुशल दिशानिर्देश में उत्तर पश्चिम रेलवे ने अपने संसाधनों का सर्वोत्तम उपयोग कर यह सफलता हासिल की।

उत्तर पश्चिम रेलवे पर आय को बढ़ाने के लिए संसाधनों का बेहतर उपयोग किया जा रहा है जिसके तहत रेलवे राजस्व में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित