भराड़ीसैंण (गैरसैंण) , मार्च, 09 -- उत्तराखंड की पंचम विधानसभा (विस) का सत्र राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैण स्थित विधान भवन में आज पूर्वाह्न 11 बजे शुरू होगा। जिसमें वंदे मातरम् के वाचन के पश्चात राज्यपाल सेवानिवृत लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह अपना अभिभाषण सदन के समक्ष देंगे।

कार्य मंत्रणा समिति की रविवार शाम हुई बैठक में सोमवार तथा मंगलवार के उपवेशनों का कार्यक्रम इस रूप में रखे जाने की सिफारिश की। इसके अनुरूप आज पूर्वाह्न 11 बजे राज्यपाल का अभिभाषण होगा। तत्पश्चात् अध्यक्ष ऋतु भूषण द्वारा राज्यपाल के अभिभाषण का पाठ अपराह्न 02:00 बजे किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित