पौड़ी गढ़वाल , मार्च 18 -- उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जनपद के श्रीनगर से लापता एक युवती को स्थानीय पुलिस ने हिमाचल प्रदेश के जनपद बिलासपुर से बुधवार को सकुशल बरामद कर लिया।
पुलिस अधीक्षक (एसपी) सर्वेश पंवार ने बताया कि गत 10 मार्च को श्रीनगर निवासी वादी द्वारा स्थानीय कोतवाली में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई कि उनकी पुत्री श्रीनगर में रहकर पढाई करती है, बिना किसी को बताये अचानक कहीं चली गई है। परिजनों द्वारा अपने स्तर से व्यापक खोजबीन किए जाने के बावजूद युवती का कोई पता नहीं चल सका तो गुमशुदगी दर्ज कराई गई।
उन्होंने बताया कि इस पर "ऑपरेशन स्माइल" के अंतर्गत प्रभारी निरीक्षक श्रीनगर कुलदीप सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। उन्होंने बताया कि इस टीम ने तकनीकी एवं मैनुअल दोनों स्तरों पर सघन प्रयास प्राप्त साक्ष्यों एवं सूचनाओं के आधार पर उक्त युवती को हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर अंतर्गत, थाना घुमारवींन से सकुशल बरामद किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित