देहरादून , अप्रैल 10 -- उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा बोर्ड की 10वीं एवं 12वीं कक्षाओं के परीक्षा परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिये गये।
उत्तराखंड के संस्कृत शिक्षा मंत्री डाॅ धन सिंह रावत ने आज पश्चिम बंगाल से वर्चुअल माध्यम से जुड़ कर बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम जारी किये।
उन्होंने बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण एवं श्रेष्ठता सूची में स्थान प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को बधाई दी। उन्होंने बताया कि परीक्षा वर्ष 2026 में कुल 1775 विद्यार्थियों ने संस्कृत बोर्ड की परीक्षा दी, जिसमें से इंटरमीडिएट में 88.48 प्रतिशत जबकि हाईस्कूल में 92 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुुये।
डॉ रावत ने बताया कि संस्कृत बोर्ड परीक्षा का परीक्षा परिणाम समय पर जारी कर दिया गया है। इसके लिये उन्होंने विभागीय अधिकारियों एवं बोर्ड परीक्षा के आयोजन से जुड़े कार्मिकों की जमकर तारीफ की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित