देहरादून , अप्रैल 22 -- उत्तराखंड सरकार 28 अप्रैल को राज्य विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की तैयारी कर रही है।
महिला आरक्षण से जुडा संविधान संशोधन विधेयक हाल ही में लोकसभा में जरुरी बहुमत न मिल पाने के कारण पारित न हो पाने पर भारतीय जनता पार्टी विपक्ष को घेरने में लगी हुई है। समझा जाता है कि विधानसभा के विशेष सत्र में सरकार की ओर से महिला आरक्षण के मुद्दे पर चर्चा करायी जायेगी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इस सत्र के लिए विभिन्न विभागों के नोडल अधिकारी नियुक्त करने की प्रक्रिया चल रही है। सूत्रों ने बताया कि इसके लिये सभी विभागों को सूचित कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित