रामनगर,31मार्च(वार्ता) उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं की लगभग 12 लाख उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 29 मूल्यांकन केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में चल रहा है। प्रत्येक केंद्र में पर्यवेक्षक भी मौजूद है। अभी तक 30 प्रतिशत से अधिक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो चुका है।

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने हरिद्वार, रुड़की, रामनगर मूल्यांकन केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा। और त्रुटि विहीन मूल्यांकन पर जोर दिया। तथा कहां की निर्धारित तिथि तक मूल्यांकन कार्य संपन्न करा लिया जाए। बोर्ड सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने निरीक्षण के दौरान उप नियंत्रकों से कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए की ड्यूटी पर लगे परीक्षक समय पर आए तथा मूल्यांकन केंद्रों पर सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद रहनी चाहिए, यदि कहीं पर कोई दिक्कत आ रही है तो उप नियंत्रक अपने मुख्य नियंत्रक के माध्यम से समस्या का निदान करें। किसी भी प्रकार की लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित