रामनगर 14दिसंबर (वार्ता) उत्तराखंड के रामनगर में रविवार सुबह सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रामनगर के तेलीपुरा क्षेत्र में स्कूटी और बाइक की टक्कर हो गयी, जिसके कारण दोनों युवक घायल हो गये। रामनगर रेलवे कॉलोनी निवासी 17 वर्षीय मयंक वर्मा अपनी बहन दिव्यांशी को तेलीपुरा स्थित फैक्ट्री में छोड़ने जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे रामनगर के गुलरघट्टी निवासी 24 वर्षीय अफसार की बाइक से उसकी स्कूटी की टक्कर हो गयी।

स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस सेवा को सूचना देकर बुलाया और दोनों घायलों को रामनगर के संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित