नैनीताल , अप्रैल 10 -- उत्तराखंड में नैनीताल जिले के रामनगर क्षेत्र में शुक्रवार सुबह 60 वर्षीय व्यक्तिशव मिलने से जहां एक और इलाके में हड़कंप मच गया तो वहीं मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
पुलिस ने बताया कि रामनगर के ग्राम शक्ति नगर पूछडी निवासी भाई अमीर हुसैन का मकान घर से कुछ दूरी पर स्थित फौजी कॉलोनी में निर्माणाधीन है, उनका कहना है कि कल रात उनके भाई अपने निर्माणाधीन मकान से वापस घर के लिए निकले थे, लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उनकी काफी खोजबीन की लेकिन उनका कोई पता नहीं चला और शुक्रवार की सुबह घर से कुछ दूरी पर उनके भाई का संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद हुआ।
मृतक के परिजनों ने पुलिस से निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई शुरू कर दी है। कोतवाल सुशील कुमार का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित