देहरादून/नैनीताल , फरवरी 23 -- उत्तराखंड राज्य के विभिन्न स्थानों पर रविवार शाम से सोमवार सुबह तक लगभग 12 घंटों में हुई तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में चार व्यक्तियों की मौत हो गयी है।

पहाड़ के देवदूत कहे जाने वाले राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) के जाबांजों ने ये सभी शव रात के अंधकार में निकाल कर स्थानीय पुलिस के सुपुर्द किए हैं। मृतकों में एक दंपत्ति भी शामिल है।

एसडीआरएफ के सेनानायक (कमांडेंट) आईपीएस अर्पण यदुवंशी ने आज सुबह बताया कि पहली घटना रविवार शाम पिथौरागढ़ में हुई। जहां डीसीआर से सूचना घाट के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गया। इस पर पोस्ट पिथौरागढ़ से रेस्क्यू टीम एएसआई महिपाल सिंह के नेतृत्व में घटनास्थल गई। जहां वाहन (महिंद्रा एसयूवी 300) लगभग 250 मीटर गहरी खाई में गिरी हुयी थी। उसमें एक दम्पति सवार थे।

उन्होंने बताया कि एसडीआरएफ टीम ने नागरिक पुलिस व राजस्व पुलिस के साथ मिलकर त्वरित रेस्क्यू अभियान चलाते हुए दम्पति के शव को खाई से बाहर निकालकर आवश्यक कार्यवाही के लिए जिला पुलिस के सुपर्द किया। इनकी पहचान स्थानीय गांव बजेटी निवासी योगेश कुमार (38) पुत्र स्व. जीवन राम और उनकी पत्नी निधि राज (26) के रुप में हुई। लोहाघाट से वापस पिथौरागढ़ लौटते समय शाम करीब पौने छह बजे घाट-पिथौरागढ़ के बीच चुपकोट बैंड के पास दंपती की कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई।

श्री यदुवंशी ने बताया कि दूसरी घटना के बारे में देर रात 01:31 बजे आपदा नियंत्रण कक्ष, अल्मोड़ा से सूचना प्राप्त हुई कि बिनसर से लगभग 03 किमी आगे ताकुला रोड पर एक ट्रक में एक व्यक्ति फंसा हुआ है। सूचना पर पोस्ट सरियापानी से एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम मुख्य आरक्षी नवीन सिंह कुंवर के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर एक व्यक्ति ट्रक और बैरीकेड के बीच फंसा हुआ था। जिसकी मौके पर ही मृत्यु हो गयी थी। टीम द्वारा आवश्यक उपकरणों की सहायता से ट्रक में फंसे व्यक्ति का शव सावधानीपूर्वक बाहर निकाला गया।

उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान भूपेन्द्र सिंह पुत्र चन्द्र मान (42) निवासी जिला भिवानी (हरियाणा) के रूप में की गई। शव को आवश्यक कार्यवाही को जिला पुलिस को सुपुर्द किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित