पौड़ी गढ़वाल , दिसम्बर 26 -- उत्तराखंड सरकार के 'जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' अभियान के तहत शुक्रवार को विकासखंड नैनीडांडा की न्याय पंचायत उतिंडा में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 43 शिकायतें दर्ज की गयी, जिनमें से 31 शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि शेष 12 शिकायतों को संबंधित विभागों को अग्रिम कार्रवाई के लिए प्रेषित किया गया। शिविर के माध्यम से 181 पात्र लोगों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित