नयी दिल्ली , मार्च 13 -- दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुए एक हत्या मामले से जुड़े भ्रामक और भड़काऊ सोशल मीडिया कंटेंट फैलाने के आरोप में पुलिस ने कई अकाउंट्स के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की है।
यह मामला होली के दौरान हुए विवाद के बाद 26 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या से जुड़ा है , जिसके बाद इलाके में दंगे जैसी स्थिति बन गई थी।
द्वारका जिला पुलिस के अनुसार, अधिकारियों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ समन्वय कर आपत्तिजनक पोस्ट और अकाउंट्स हटाने की प्रक्रिया शुरू की है। अब तक आईटी एक्ट की धारा 79(3)(ब) के तहत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स एक्स को 14 और इंस्टाग्राम को आठ टेकडाउन अनुरोध भेजे गए हैं, ताकि संबंधित भ्रामक सामग्री हटाई जा सके।
पुलिस ने यह भी पता लगाया कि उस घटना के बाद कुछ लोगों ने इस वीडियो को अधिक से अधिक प्रसारित कर एक क्यूआर कोड के जरिये धनराशि एकत्र करनी शुरू कर दी और पिछले दो दिनों में संदिग्ध बैंक खाते में 37 लाख रुपये भी जमा हो चुके हैं । पुलिस ने मामले मेंं तुरंत कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक शाखा को खाता फ्रीज करने और सभी क्रेडिट-डेबिट लेनदेन रोकने के निर्देश दिए, ताकि आगे कोई वित्तीय गतिविधि न हो सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित