उडुपी , मार्च 22 -- कर्नाटक के उडुपी में पुलिस ने 'समाधान महोत्सव' धार्मिक कार्यक्रम के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हिन्दू जागरण वेदिके के नेताओं और कार्यकर्ताओं सहित 38 लोगों को हिरासत में लिया, जिन्हें बाद में रिहा कर दिया गया। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। यह प्रदर्शन उडुपी क्रिश्चियन पीयू कॉलेज मैदान के पास हुआ, जहां फेलोशिप ऑफ उडुपी डिस्ट्रिक्ट चर्चेस द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

पुलिस के अनुसार, यह कार्यक्रम 20 से 22 मार्च के बीच प्रतिदिन शाम 5:30 बजे से रात 9:30 बजे तक न्यायालय की पूर्व अनुमति के साथ आयोजित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित