नोएडा , अप्रैल 17 -- उत्तर प्रदेश में नोएडा के पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ चाइल्ड हेल्थ (पीजीआईसीएच) की ओर से शुक्रवार को "उड़ान 2026 - आशा के नायकों का सम्मान" कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
पीजीआईसीएच ने बताया कि यह पहला वार्षिक हेमेटो-ऑन्कोलॉजी चैंपियंस मिलन एवं पुरस्कार समारोह समारोह है। इस कार्यक्रम में लगभग 200 हेमोफीलिया, थैलेसीमिया एवं बोन मैरो ट्रांसप्लांट (बीएमटी) सर्वाइवर्स तथा उनके अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य इन बच्चों और युवाओं के साहस, संघर्ष और उपलब्धियों का सम्मान करना था।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि निदेशक डॉ. ए.के. सिंह तथा प्रो. डॉ. मुकुल कुमार जैन ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित कर सम्मानित किया। साथ ही कक्षा 10वीं और 12वीं में उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन करने वाले छात्रों को विशेष पुरस्कार भी प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में नृत्य, संगीत, रैंप वॉक, स्केटिंग, स्किट, ज़ुम्बा तथा कला प्रदर्शनी जैसी गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसने सभी उपस्थित लोगों को आनंदित किया।
कार्यक्रम में पीजीआईसीएच के हीमेटोलॉजी एवं ऑन्कोलॉजी विभाग की विभागाध्यक्ष एवं अतिरिक्त प्रोफेसर (बाल चिकित्सा) डॉ. नीता राधाकृष्णन बच्चों के समग्र विकास और बेहतर जीवन गुणवत्ता के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित