मुंबई , दिसंबर 25 -- उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने अपने समृद्ध ग्राहकों के लिए नया बैंकिंग प्रोग्राम 'आइवरी' लॉन्च किया है, जो विशिष्ट जरूरतें पूरी करने वाली सेवाओं को जीवनशैली की सुविधाओं के साथ जोड़ता है।
बैंक ने बताया कि आइवरी ग्राहकों को बेहतर हस्तांतरण क्षमता, वैश्विक पहुंच और मुख्य बैंकिंग हस्तांतरण और सेवाओं पर शुल्क रहित बैंकिंग का लाभ मिलेगा। इसमें मनोरंजन और खाने-पीने (डाइनिंग) के लाभ भी शामिल हैं।
आइवरी सदस्यता वाले ग्राहकों को प्रीमियम मेटल डेबिट कार्ड जारी किया जायेगा जिस पर क्लब मैरियट के जरिये विभिन्न किस्म की आतिथ्य सेवाएं उपलब्ध हैं। इनमें एशिया-प्रशांत क्षेत्र में 350 से ज्यादा मैरियट होटलों में खाने-पीने और ठहरने के लिए विशेष पहुंच और एयरपोर्ट लाउंज की पहुंच शामिल है। उनके लिए लेन-देन की सीमा भी अधिक होगी।
ग्राहकों को सालाना ओटीटी सब्सक्रिप्शन, तिमाही बुकमाय-शो वाउचर और पात्र हस्तांतरण पर अतिरिक्त रिवॉर्ड पॉइंट्स भी मिलेंगे, जिनका उपयोग जीवन शैली और रिटेल से जुड़े प्रमुख ब्रांड की चीजों की खरीदारी के लिए किया जा सकता है। अतिरिक्त फायदों में शुल्क रहित मुख्य बैंकिंग सेवाएं और हर सदस्य के लिए वैयक्तिकृत वित्तीय योजना और समर्थन के लिए प्रतिबद्ध रिलेशनशिप मैनेजर प्रदान करना शामिल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित