अलवर , फरवरी 15 -- राजस्थान में अलवर जिले के मालाखेड़ा थाना क्षेत्र में उच्च क्षमता की बिजली तार की चपेट में आने से रविवार को करीब 35 बकरे बकरियों की करंट लगने से मौत हो गयी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत सालपुर के मोरेड़ा गांव में सुबह अचानक 11 केवी की बिजली के तार टूटकर बकरे बकरियों के बाड़े में गिरे। इससे वहां मौजूद 35 बकरे बकरियों की मौत हो गयी।
सूत्रों ने बताया कि तार टूटने के बाद विद्युत विभाग के लाइनमेन को सरपंच ने बार-बार फोन किया, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। जिससे विद्युत प्रभाव जारी रहा। इस घटना में पशुपालक एवं अन्य लोग बाल बाल बच गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित