भरतपुर , फरवरी 10 -- राजस्थान में डीग जिले के कामां थाना क्षेत्र में मंगलवार को खेत में टूटे पड़े 11 केवीए करंट के तार की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गयी।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतका संजो अपने पति समय सिंह के साथ खेत पर काम करने के बाद कपड़े की पोटली में चारा भरकर घर आ रही थी। खेत में ही टूटा पड़ा 11 केवीए का करंट का तार उसे दिखाई नहीं दिया। जैसे ही तार से उसका पैर छुआ तो उसे तेज करंट लगा और वह वहीं गिर गई।
पुलिस ने बताया कि उसे गिरता देख समय सिंह के साथ ही आसपास के लोग भी मौके पर आ गए। संजो को कामां के अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 19 फरवरी को उसकी बेटी पूजा की शादी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित