, March 3 -- मॉस्को, 03 मार्च (वार्ता/ शिन्हुआ) रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने मंगलवार को कहा कि ईरान को लेकर अमेरिका के लक्ष्य अभी भी साफ नहीं हैं।
श्री लावरोव ने ब्रुनेई दारुस्सलाम के दूसरे विदेश मंत्री एरीवान यूसुफ के साथ एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, " एक सही मध्यस्थ के तौर पर काम करने के लिए ज़ाहिर है कि पार्टियों के लक्ष्य किस तरफ जा रहे हैं, इसकी साफ़ समझ होनी चाहिए। अभी तक हमें अपने अमेरिकी साथियों के लक्ष्यों के बारे में ऐसी स्पष्टता नहीं दिख रही है। "श्री लावरोव ने ईरान के खिलाफ अमेरिका-इजरायल के हमलों को आक्रामक कृत्य करार दिया और दुश्मनी तुरंत खत्म करने की मांग की। उन्होंने कहा कि ईरान पर हमले को लेकर अमेरिका और इजरायल पर वैसे प्रतिबंध नहीं लगाये जायेंगे, जैसे रूस पर लगाये गये हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित