तेहरान , मार्च 05 -- ईरान की नौसेना ने गुरुवार को फारस की खाड़ी में एक अमेरिकी टैंकर पर हमला किया।

इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ( आईआरजीसी) ने सरकारी टेलीविजन पर पढ़े गए एक बयान में कहा कि जहाज 'फारस की खाड़ी के उत्तर में एक मिसाइल की चपेट में आ गया' और अभी उसमें आग लगी हुई है।

आईआरजीसी ने कहा कि खाड़ी और हिंद महासागर के बीच स्थित होर्मुज जलडमरूमध्य पर उनका 'पूर्ण नियंत्रण' है।

घटना की हालांकि अभी तक स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। ब्रिटेन मैरीटाइम ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (एमटीओ) ने इससे पहले कहा था कि आज सुबह उत्तरी खाड़ी में कुवैत के तट के पास एक टैंकर पर हमला हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित