माॅस्को , मार्च 23 -- रूस के उप विदेश मंत्री आंद्रेई रुदेन्को ने सोमवार को कहा कि रूस ईरान के साथ लगातार संपर्क बनाए हुए है।
श्री रुदेन्को ने 'रूस और भारत - द्विपक्षीय संबंधों के नए एजेंडे की ओर' अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के इतर पत्रकारों से कहा, "हमारे मंत्री खाड़ी देशों के सहयोगियों और ईरानी विदेश मंत्री के साथ निरंतर संपर्क में हैं। हम वास्तविक समय में सभी के साथ काम कर रहे हैं।"उन्होंने कहा कि बुशहर परमाणु ऊर्जा संयंत्र की स्थिति शांत है और रूस संयंत्र पर गोलाबारी के संबंध में अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) से प्रतिक्रिया की मांग करता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित