तेहरान/इस्लामाबाद , अप्रैल 11 -- ईरान द्वारा अमेरिका के साथ इस्लामाबाद में प्रस्तावित वार्ता से हटने की धमकी देने के बाद इज़रायल को लेबनान की राजधानी बेरूत पर अपने सैन्य हमले रोकने के लिए मजबूर होना पड़ा। प्रेस टीवी की एक रिपोर्ट में यह दावा एक उच्चस्तरीय सुरक्षा सूत्र के हवाले से किया गया है। बताया गया कि बुधवार को लेबनान पर इजरायली हमलों के बाद ईरान ने इन हमलों को रोकना, अमेरिका के साथ अस्थायी युद्धविराम वार्ता में शामिल होने की सख्त पूर्व शर्त बना दिया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित