तेहरान , फरवरी 22 -- ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची और अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के महानिदेशक राफेल ग्रॉसी ने स्थायी परमाणु समझौते तक पहुंचने के लिए सार्थक सहभागिता और बातचीत पर जोर दिया है।
ईरान की आधिकारिक समाचार एजेंसी आईआरएनए की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को इस सप्ताह की दूसरी फोन कॉल के दौरान दोनों पक्षों ने ईरान-अमेरिका के बीच अप्रत्यक्ष परमाणु वार्ता के ताजा घटनाक्रमों पर चर्चा की।
आईआरएनए के मुताबिक, बुधवार को अपनी पिछली फोन कॉल में श्री अराघची और श्री ग्रॉसी ने जिनेवा में ईरान-अमेरिका अप्रत्यक्ष वार्ता के परिणामों की समीक्षा की और बातचीत के ढांचे का मसौदा तैयार करने और कार्यप्रणाली विकसित करने पर चर्चा की।
श्री अराघची ने भविष्य की बातचीत को आगे बढ़ाने के लिए प्रारंभिक और सुसंगत ढांचा विकसित करने पर ईरान के ध्यान केंद्रित करने की बात कही।
श्री ग्रॉसी ने जिनेवा वार्ता को सकारात्मक बताया और वार्ता का ढांचा तैयार करने तथा इस प्रक्रिया का समर्थन करने के लिए आईएईए की सहयोग की तैयारी का जिक्र किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित