, March 5 -- मास्को, 05 मार्च (वार्ता/शिन्हुआ) रूस अमेरिका और ईरान के बीच जारी संघर्ष को रूकवाने के वास्ते मध्यस्थता करने के लिए तैयार है।

वियना स्थित अंतरराष्ट्रीय संगठनों में रूस के स्थायी प्रतिनिधि मिखाइल उल्यानोव ने कहा है कि अगर ज़रूरत पड़ी तो रूस ईरान और अमेरिका के बीच शांति वार्ता में मध्यस्थ बनने के लिए तैयार है।

उन्होंने रूसी अखबार इज़वेस्टिया से कहा, "बेशक अगर ज़रूरत पड़ी तो रूस मध्यस्थता करने के लिए तैयार है।"उन्होंने कहा कि हालांकि अभी अमेरिका-ईरान के बीच दोबारा बातचीत शुरू होना मुश्किल लग रहा है, लेकिन दोनों तरफ के मुख्य मकसद सैन्य बल से हासिल नहीं किये जा सकते।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित