तेहरान , फरवरी 06 -- ईरानी और अमेरिकी प्रतिनिधिमंडलों के बीच अप्रत्यक्ष परमाणु वार्ता का दूसरा चरण ओमान की राजधानी मस्कट में शुरू हो गया है। ईरान की आधिकारिक संवाद समिति इरना ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

रिपोर्ट के अनुसार, पहले चरण में विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची के नेतृत्व वाले ईरानी प्रतिनिधिमंडल ने अपनी योजना ओमान के विदेश मंत्री सैयद बद्र बिन हमद बिन हमूद अल्बुसैदी को प्रस्तुत की। इसके बाद ओमानी विदेश मंत्री ने इस प्रस्ताव को अमेरिकी राष्ट्रपति के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ के नेतृत्व वाली अमेरिकी वार्ता टीम तक पहुँचाया।

रिपोर्ट में बताया गया है कि दूसरे चरण में ईरान के प्रस्ताव पर अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल की प्रतिक्रिया ईरानी पक्ष को भेजी जाएगी।

ओमान के विदेश मंत्रालय द्वारा इससे पहले जारी एक बयान के अनुसार, इन अप्रत्यक्ष वार्ताओं का मुख्य उद्देश्य ईरानी परमाणु मुद्दों पर राजनयिक और तकनीकी बातचीत फिर से शुरू करने के लिए जमीन तैयार करना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित