वाशिंगटन , मार्च 13 -- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि ईरान के नवनियुक्त सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई जीवित तो हैं, लेकिन अमेरिका-इजरायल गठबंधन के साथ युद्ध के शुरुआती दिनों में वे संभवतः घायल हो गए थे।

स्थानीय मीडिया फॉक्स न्यूज को दिए साक्षात्कार में श्री ट्रम्प ने कहा कि वे किसी न किसी रूप में जीवित जरूर हैं, लेकिन उनकी स्थिति 'जख्मी' होने की हो सकती है। श्री खामेनेई को पिछले रविवार को उनके पिता अली खामेनेई की मृत्यु के बाद नया सर्वोच्च नेता चुना गया था। श्रीअली खामेनेई युद्ध के शुरुआती हमलों में मारे गए थे।

विशेष बात यह है कि श्री मोजतबा ने अभी तक कोई सार्वजनिक या वीडियो उपस्थिति दर्ज नहीं कराई है। गुरुवार को उनका पहला आधिकारिक संदेश भी एक टीवी एंकर द्वारा पढ़कर सुनाया गया था। अपने संदेश में उन्होंने होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद रखने की कसम खाई और अमेरिकी सैन्य अड्डों की मेजबानी करने वाले पड़ोसी देशों को हमले की चेतावनी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित