पटना , जनवरी 24 -- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व बिहार विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने शनिवार को कहा कि भारत रत्न स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर ईमानदारी और सादगी के प्रतीक थे।
श्री यादव ने आज जननायक स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर को उनकी जयंती पर उन्हें नमन किया और भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर श्री यादव ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर ईमानदारी और सादगी के प्रतीक थे। उन्होंने ईमानदारी के पथ चलते हुए अपने कर्तव्यों और दायित्वों का कुशलता पूर्वक निर्वहन किया।
भाजपा नेता श्री यादव ने कहा कि स्व. कर्पूरी ठाकुर पिछड़े और वंचितों की बुलंद आवाज़ थे। उन्होंने जीवनभर पिछड़े और दलितों के हक की लड़ाई लड़ी। सियासत की नयी पीढ़ी को उनके जीवन से प्रेरणा लेने की जरूरत है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित