नयी दिल्ली , मार्च 16 -- प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 'जयश्री गायत्री फूड प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड' (जेजीएफपीपीएल) और अन्य के खिलाफ धन शोधन मामले में किशन मोदी को गिरफ्तार किया है।

ईडी के भोपाल क्षेत्रीय कार्यालय ने सोमवार को बताया कि आरोपी को भोपाल की एक विशेष पीएमएलए अदालत के समक्ष पेश किया गया, जिसने 18 मार्च तक ईडी की हिरासत में भेज दिया है। यह मामला भोपाल के हबीबगंज थाना और भोपाल की आर्थिक अपराध शाखा में 'जयश्री गायत्री फूड प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड' के निदेशकों और अधिकारियों के खिलाफ दर्ज प्राथमिकियों पर आधारित है।

ईडी अधिकारी ने बताया, "पीएमएलए के तहत जांच से पता चला है कि 'मिल्क मैजिक' ब्रांड नाम से डेयरी उत्पाद बनाने वाली कंपनी जयश्री गायत्री फूड प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के उत्पादों में दूध का वसा (मिल्क फैट) की जगह ताड़ का तेल (पाम ऑयल) और दूसरे नुकसानदेह रसायन मिलाये गये थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित