कोटा , अप्रैल 12 -- राजस्थान के कोटा में रोजगार विभाग द्वारा वर्तमान में प्रयुक्त किए जा रहे विभागीय पोर्टल एम्प्लॉयमेंट मैनेजमेंट सिस्टम (ईईएमएस) को प्रशासनिक कारणों से 16 अप्रैल, गुरुवार से आगामी आदेशों तक के लिए बंद किया जा रहा है।
उप निदेशक, संभागीय रोजगार कार्यालय कोटा ने बताया कि सभी इन्टर्न अपने उपस्थिति प्रमाण पत्र 15 अप्रेल तक अनिवार्य रूप से ईईएमएस पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें। इसके बाद विभागीय पोर्टल पर अपलोड किया जाना संभव नहीं होगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी इन्टर्न की होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित